Press "Enter" to skip to content

घर में जमीन खोदकर छिपाकर रखा था सोना, पुलिस ने किया बरामद

समस्तीपुर. नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित महाराष्ट्र बैंक डाका कांड में गिरफ्तार छह आरोपितों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद उक्त आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर लूटे गए भारी मात्रा में सोने का आभूषण बरामद किया.

नगर थाना में प्रेस वार्ता कर एएसपी संजय पाण्डेय ने मामले का खुलासा किया. बताया कि बीते 7 मई को नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला में सशस्त्र अपराधियों ने धावा देकर दिनदहाड़े महाराष्ट्र बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया था.

जिसके बाद पुलिस द्वारा छापेमारी कर घटना में संलिप्त रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया और सोने का आभूषण, घटना में प्रयुक्त बाइक, कार और हथियार भी बरामद किया. पकड़े गए आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.

बाद में कोर्ट के आदेश पर उक्त आरोपितों को जेल से रिमांड में लेकर पूछताछ की गयी. इस दौरान उक्त आरोपितों से कई अहम जानकारी प्राप्त हुई. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी धर्मवीर उर्फ करमवीर उर्फ देखमुख भाई के घर से महाराष्ट्र बैंक और रिलायंस ज्वेलरी शोरूम से लूटे गए 264.770 ग्राम सोना का आभूषण और एक मोबाइल बरामद किया.
उक्त आरोपित ने अपने घर में जमीन खोदकर सोना छिपा रखा था.

एएसपी ने बताया कि आरोपित करमवीर उर्फ धर्मवीर शहर के मोहनपुर स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरुम और काशीपुर मोहल्ला में महाराष्ट्र बैंक दोनों घटना में संलिप्त रहा है. रिलायंस ज्वेलरी शाेरुम में उसे 300 ग्राम सोने का आभूषण हिस्सा मिला था. इसमें कुछ आभूषणों को बेचकर सोने का चेन खरीदा था. उसे भी बरामद कर लिया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *