Press "Enter" to skip to content

नगर निगम कर्मियों को मिला तोहफा, लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी

लंबे समय से सातवें वेतनमान की मांग कर रहे मुजफ्फरपुर नगर निगम के कर्मियों को रक्षाबंधन के दिन एक बड़ा तोहफा मिला है. नगर निगम प्रशासन ने जुलाई महीने का वेतन सातवें वेतनमान के आधार पर देने का आदेश जारी कर दिया है. इस फैसले से निगम के 554 स्थायी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा.

सातवें वेतनमान को लागू कराने के लिए निगम के कर्मचारी काफी समय से संघर्ष कर रहे थे. इस संबंध में नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति और निगम बोर्ड में कई बार प्रस्ताव भी पास हुए थे, लेकिन प्रक्रिया में देरी हो रही थी.

पिछले महीने, कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया. वेतन का जल्द सत्यापन कराकर इसे रक्षाबंधन के दिन लागू कर दिया गया. इस फैसले के बाद निगम पर वित्तीय बोझ भी बढ़ जायेगा.

पहले स्थायी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को हर महीने लगभग 1.75 करोड़ रुपये का भुगतान होता था, जो अब बढ़कर 2.25 करोड़ रुपये से अधिक हो जायेगा. इसके अलावा, कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर भी लाखों में मिलेगा. नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने इसे कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी बताया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *