Press "Enter" to skip to content

नई पहल, बस एक क्लिक में सरकारी विभागों की जानकारी आपके पास

बिहार सरकार की तरफ से एक खास पहल की गई है. बिहार के किसी भी विभाग से जुड़ी जानकारी के लिए अब अत्याधुनिक स्ट्रेटजी रूम और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आपकी मदद करेगा. ऐसे में अब लोगों को जानकारी इकट्ठा करने के लिए माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी और बस एक क्लिक पर ही सभी जानकारियां आपको मिल जायेंगी.

योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अत्याधुनिक स्ट्रेटजी रूम और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया. जानकारी के मुताबिक, विकसित मॉडल की तर्ज पर स्ट्रेटजी रूम नीति आयोग की तरफ से बनाया गया है. इसका उद्देश्य राज्य के सभी 45 विभागों और योजनाओं से जुड़ी जानकारी को एक क्लिक पर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के मुताबिक, स्ट्रेटजी रूम और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बिहार की नीति निर्माण प्रक्रिया में गति, सटीकता और पारदर्शिता लाएगा.

एक क्लिक पर पूरे राज्य की योजना से जुड़ी स्थिति जानना अब संभव हो गया है. कहा जा रहा है कि यह कदम सुशासन का बेहद सटीक उदाहरण है. यह पहल राज्य की प्रशासनिक क्षमता को नई ऊंचाई देगी. डेटा पर आधारित योजना बनाना अब अधिक आसान, सटीक और प्रभावी हो सकेगा. खास बात यह भी है कि यह प्लेटफॉर्म विभागों को आपस में जोड़ने की कड़ी भी बनेगा.

इस नए कदम से राज्य सरकार की योजनाएं डेटा-संगत, तेज और परिणामदायक साबित होगी. यह बिहार को नीति और तकनीक के संगम से विकसित बिहार की दिशा में आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. कई बार विभागों से जुड़ी किसी तरह की जानकारी के लिए लोगों को विभाग का चक्कर काटना पड़ता है. लेकिन, अब डिजिटल माध्यम से किसी भी विभाग की जानकारी ले सकेंगे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *