Press "Enter" to skip to content

बाथरूम में फंदे से लटका मिला बाल बंदी का शव, हड़कंप

दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह में एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. उसका शव सुधार गृह के बाथरूम में फंदे से लटका मिला।

घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. DMCH में आनन-फानन में एसडीएम विकास कुमार, एसडीपीओ राजीव कुमार, एडीएम समेत दरभंगा कोर्ट के एक जज पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई.

मृत किशोर की पहचान बेनीपुर प्रखंड के फरदाहा गांव निवासी रुदल चौपाल के पुत्र दिलखुश कुमार (16) के रूप में हुई है. कुछ ही दिन पहले उसे बहेड़ा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बाल सुधार गृह में रखा गया था.

सूचना मिलने पर परिजन भी DMCH पहुंचे. पिता ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले जब वे अपने बेटे से मिलने आए थे, तब उसने बताया था कि उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जा रही है. उन्होंने सुधार गृह प्रबंधन पर सीधी लापरवाही और हत्या की आशंका जताई.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *