शराबबंदी के बावजूद तस्करों की साजिशें थमने का नाम नहीं ले रहीं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक ढाबे पर खड़ी ट्रक से उत्पाद विभाग की टीम ने अंडों की पेटियों के बीच छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में शराब माफिया की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया गया. उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई. टीम को जैसे ही सूचना मिली कि एक संदिग्ध ट्रक ढाबे पर खड़ा है, वह तुरंत मौके पर पहुंची.



जब ट्रक की तलाशी शुरू हुई, तो अंडों की दर्जनों पेटियों के भीतर बड़ी होशियारी से छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की बोतलें एक-एक कर बरामद होती चली गईं. यह दृश्य देखकर टीम भी हैरान रह गई.
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह शराब बिहार में ही खपत के लिए लाई जा रही थी.



शराब तस्करों ने अंडों जैसी नाजुक सामग्री का इस्तेमाल कर यह भरोसा जताने की कोशिश की कि ट्रक पूरी तरह वैध सामान लेकर चल रहा है. लेकिन गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई ने उनकी चालाकी पर पानी फेर दिया.


























Be First to Comment