Press "Enter" to skip to content

खत्म होगा पेयजल का संकट, बड़ी योजना को मिली मंजूरी

कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड में गर्मी के मौसम में उत्पन्न होने वाली पेयजल संकट को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी योजना को मंजूरी दी है. अधौरा के सात पंचायतों के लगभग 60 गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लगभग 294 करोड़ 40 लाख रुपये की योजना को बिहार कैबिनेट से स्वीकृति मिली है. इस योजना का लाभ करीब 45 हजार ग्रामीणों को मिलेगा.

इसकी जानकारी बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं चैनपुर विधायक जमा खान ने दी. उन्होंने इस योजना की मंजूरी पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया है. मंत्री ने कहा कि मेरे छोटे से कार्यकाल में क्षेत्र में सड़क, बांध, स्कूल, छात्रावास, कॉलेज, डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और स्टेडियम जैसे अनेक विकास कार्य कराए गए हैं. इस कड़ी में अब जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है.

जानकारी के अनुसार यह कार्य मल्टी विलेज रूरल ड्रिंकिंग वाटर स्कीम के तहत किया जाएगा. इस योजना के तहत 162 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी. इस पाइपलाइन के माध्यम से गांव-गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा. इसके तहत 52 किलोमीटर पाइपलाइन वाटर टैंक तक और 110 किलोमीटर पाइपलाइन गांवों तक बिछाई जाएगी.

इन पाइपलाइनों से लोगों के घरों तक सीधे पेयजल कनेक्शन की सुविधा दी जाएगी. इस योजना को अगले 2 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस योजना के कार्यान्वयन के बाद उम्मीद है कि अधौरा प्रखंड में जल संकट की समस्या से स्थायी रूप से खत्म हो जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from KAIMOORMore posts in KAIMOOR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *