Press "Enter" to skip to content

हादसे में किशोर की मौत के बाद चालक फरार, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

कोटवा.थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित डुमरा चौक के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बच्चे की जान ले ली. मृतक सलमान (18) गढ़वा खजुरिया निवासी मो इस्पीकार का पुत्र था. घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.

ग्रामीणों ने शव को एनएच 27 पर रख आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया. दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी. चार किलो मीटर तक दोनों लेन में गाड़िया फंस रही.

सूचना पर कोटवा पुलिस के साथ सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पाण्डेय घटना स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ. नाराज ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा के साथ स्कार्पियो चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.

बताया जाता है कि सलमान अपने दो दाेस्तों के साथ पढ़ाई कर वापस घर लौट रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद दोनों दोस्त सलमान को उठा गढ़वा खजुलिया लेकर गये, जहां उसकी मौत हो गयी.

डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया. नाराज ग्रामीणों काे समझाने का प्रयास किया जा रहा है. बहुत जल्द ही सड़क से जाम समाप्त करा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जायेगा. इधर सलमान की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा गया. परिजनों का रो-रो का बुरा हाल था.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *