शराब तस्करी मामले का फरार अभियुक्त को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले में हुई है.

जानकारी के अनुसार, बैरगनिया थाने की पुलिस ने शनिवार की रात नंदवारा पंचायत के बेंगाही वार्ड नंबर दो में छापेमारी की.



इस दौरान पूर्व के शराब तस्करी मामले में फरार बृज किशोर राम के पुत्र रामाकांत कुमार उर्फ बीडी राम को गिरफ्तार कर लिया.



थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक ने इसकी पुष्टि किया है. उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है.



























Be First to Comment