इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान सुरक्षा को लेकर लोग अपने घर से बाहर निकल गये।

जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.93 मापी गई।



जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर (करीब 6 मील) की गहराई में था। इस दौरान कुछ लोग घरों से बाहर निकल गए।



फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप आने से लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।


























Be First to Comment