Press "Enter" to skip to content

आधा दर्जन ट्रेनों पर कर लिया कब्जा, रेलवे अधिकारी भी परेशान

सिपाही भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ ने अराजकता का माहौल पैदा कर दिया. परीक्षा देकर लौटे हजारों अभ्यर्थियों ने करीब आधा दर्जन ट्रेनों पर कब्जा कर लिया. इससे यात्रियों और रेलवे अधिकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बुधवार को दोपहर बाद से ही जंक्शन पर जयनगर-दानापुर, अवध-असम एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, मोतिहारी जाने वाली पैसेंजर सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में चढ़ने के लिए परीक्षार्थियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए, जिससे ट्रेनों के संचालन में भी बाधा आयी.

परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए, सोनपुर मंडल को शाम 4 बजे मुजफ्फरपुर से हाजीपुर, सोनपुर होते हुए छपरा तक एक विशेष ट्रेन चलानी पड़ी. यह विशेष ट्रेन पूरी तरह से खचाखच भर गई. लेकिन इसके बावजूद भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल बना रहा. जंक्शन पर स्थिति ऐसी थी कि पैर रखने की भी जगह नहीं थी और हर तरफ सिर्फ परीक्षार्थी ही नजर आ रहे थे.

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीमें भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयासरत थीं, लेकिन परीक्षार्थियों की विशाल संख्या के आगे उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुई. जवानों को भीड़ को संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी.

शाम के समय, वंदे भारत एक्सप्रेस में परीक्षार्थियों को अनाधिकृत रूप से चढ़ने से रोकने के लिए आरपीएफ को विशेष रणनीति अपनानी पड़ी. आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार लगातार माइक से घोषणाएं कर रहे थे और सभी कोच के पास अतिरिक्त जवान तैनात किए गए थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *