बिहार राज्य के गया में बांकेबाजार पुलिस ने 10 लीटर केन बियर व 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कुल चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

इस संबंध में थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि सैफगंज पुल के समीप से थाना क्षेत्र के बेचूबिगहा गांव के रहनेवाले अखिलेश कुमार व श्रीकांत कुमार को 10 लीटर केन बियर व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है.



वहीं रोशनगंज थाना क्षेत्र के परसावां खुर्द गांव के रहने वाले प्रमोद यादव व बांकेबाजार थाना क्षेत्र के जोंधी गांव के रहनेवाले अखिलेश कुमार को 50 लीटर महुआ शराब व दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया.



उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों धंधेबाज को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.























Be First to Comment