नेपाल और उत्तर बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा और गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. पिछले दो-तीन दिनों में जलस्तर में हुई इस वृद्धि से हाजीपुर सहित जिले के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

गंडक नदी में पानी बढ़ने का कारण वाल्मिकीनगर से छोड़ा गया पानी है. इसको लेकर जल संसाधन विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.



वाल्मिकीनगर से छोड़ा गया पानी बना वजह
विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 12 घंटे में गंगा नदी का जल स्तर धीमी रफ्तार से बढ़ा है. वहीं, हाजीपुर में गंडक नदी 8.33 मिमी प्रति घंटे और लालगंज में 7.55 मिमी प्रति घंटे की दर से बढ़ी है.



गंडक के जलस्तर में वृद्धि का कारण वाल्मिकीनगर बराज से बुधवार को छोड़ा गया 50.600 क्यूसेक पानी है. जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है और संभावित बाढ़ को लेकर निर्देश जारी कर दिया है.

























Be First to Comment