Press "Enter" to skip to content

मतदाता सत्यापन के कार्य में बीएलओ की ओर से बड़ी लापरवाही

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रहे मतदाता सत्यापन के कार्य में बीएलओ की ओर से बड़ी लापरवाही उजागर हुई है.

मुजफ्फरपुर जिले में औराई बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 60 से अधिक बीएलओ का मानदेय और वेतन भुगतान बंद करने का आदेश जारी किया है. साथ ही, इन सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा है. अगर संतोषजनक जवाब नहीं पाया गया, तो अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है.

यहां कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की है कि उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण प्रपत्र भरा ही नहीं फिर भी वो ऑनलाइन सबमिट दिख रहा है. बताया गया कि औराई विधानसभा क्षेत्र मतदाता सत्यापन का कार्य बहुत धीमा था. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने पिछले दिनों इसकी समीक्षा की.

उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और लापरवाही बरतनेवाले बीएलओ को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके आलोक में औराई बीडीओ ने कार्रवाई की है. सभी बीएलओ को अंतिम रूप से भी चेतावनी दी गई है.

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सत्यापन कार्य के तहत गणना प्रपत्र वितरण और अपलोड करने में तेजी लाने का निर्देश दिया है, अगर इसके बाद भी निष्पादन में लापरवाही बरती जाएगी तो प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *