दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. इस बार दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद पुलिस और बम स्क्वाड दस्ता मौके पर पहुंच गया है और स्कूलों को खाली करा कर जांच कर रहा है.

इससे पहले मंगलवार (15 जुलाई) को भी दिल्ली के एक स्कूल और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हालांकि, जांच में स्कूल परिसर को कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई थी.



जानकारी के मुताबिक, बुधवार (16 जुलाई) को दिल्ली के द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके अलावा वसंत कुंज इलाके में स्थित वसंत वैली स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है.



दोनों स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी दी गई है. जिसके चलते हड़कंप मच गया है. इससे पहले मंगलवार को भी द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.




हालांकि, ये धमकी बाद में अफवाह साबित हुई थी, क्योंकि जांच में स्कूल परिवार से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई थी. इसके अलावा मंगलवार को ही दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
















Be First to Comment