Press "Enter" to skip to content

प्रमाण पत्र पर नाम- सोनालिका कुमारी, डाकघर -कुत्तापुर

मुंगेर के सदर प्रखंड कार्यालय से जारी निवास प्रमाण पत्र से प्रखंड कार्यालय की खूब किरकिरी हो रही है। प्रखंड कार्यालय से 08 जुलाई को प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इसमें आवेदक की फोटो की जगह सोनालिका ट्रैक्टर का फोटो लगा दिया गया है।

प्रमाण पत्र में आवेदक की जगह सोनालिका कुमारी, पिता बेगूसराय चौधरी, माता का नाम बलिया देवी, ग्राम ट्रैक्टरपुर दियारा, वार्ड – 17, डाकघर – कुत्तापुर, पिन कोड-811202, थाना और प्रखंड – मुफ्फसिल सदर मुंगेर, जिला- मुंगेर , राज्य बिहार लिखा है।

वहीं प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र को देख लोग प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों को खूब कोस रहे हैं। निवासी प्रमाण पत्र वायरल होने के बाद मुंगेर सदर एसडीम कुमार अभिषेक ने संज्ञान लिया है।

इस संबंध में उन्होंने कहा कि सदर प्रखण्ड कार्यालय से एक सोनालिका चौधरी के नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी हुआ है। यह मामला संज्ञान में आते ही इसे रद्द करने का आदेश दे दिया गया है।

इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। अभी हम लोग जांच करा रहे हैं कि कहां और किस साइबर कैफे से ऑनलाइन किया गया है। आईपी एड्रेस से सब कुछ पता किया जा रहा है। उक्त प्रमाण पत्र को रद्द करने के लिए सदर अंचलाधिकारी और आरओ को आदेश भी दिया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *