बिहार के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए अगस्त 2025 एक राहत भरा महीना साबित होने वाला है. राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने अगले महीने के लिए अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है.

इसमें कई प्रमुख पर्व-त्योहारों के कारण स्कूलों में छुट्टियां तय की गई हैं. इस बार अगस्त महीने में त्योहारों और धार्मिक अवसरों की भरमार है, जिसके चलते स्कूलों में कम से कम 5 दिन की छुट्टियां पक्की हो चुकी हैं.



नीचे जानिए किस तारीख को कौन-सा पर्व है और किस दिन स्कूल बंद रहेंगे:
4 अगस्त 2025 (सोमवार): अंतिम श्रावणी सोमवार — यह दिन खासकर शिव भक्तों के लिए बेहद महत्व रखता है.
9 अगस्त 2025 (शनिवार): रक्षाबंधन
— भाई-बहन के प्रेम का त्योहार, परंपरागत रूप से स्कूलों में अवकाश रहता है.
15 अगस्त 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस और साथ ही चेहल्लुम
— इस दिन स्कूलों में झंडोत्तोलन के बाद अवकाश घोषित होता है.
16 अगस्त 2025 (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
— भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर अवकाश रहेगा.
26 अगस्त 2025 (मंगलवार): हरितालिका तीज व्रत — खासकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण यह पर्व भी अवकाश की सूची में शामिल है.



छात्रों और शिक्षकों के लिए यह खुशखबरी है. राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने यह जानकारी साझा की है कि इन पर्वों पर सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में अवकाश रहेगा. निजी स्कूल भी अधिकतर इन्हीं तारीखों पर बंद रहते हैं.

































Be First to Comment