Press "Enter" to skip to content

झाड़फूंक के फेर में सर्पदंश के शिकार व्यक्ति ने गंवायी जान

भवानीपुर थानाक्षेत्र की सोनदीप मिलिक पंचायत अंतर्गत केमई गांव में शुक्रवार को सांप के डसने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी बड़कू बेसरा के पुत्र मंजू बेसरा (55) के रूप में की गई है.

मृतक की बहू सुनीता कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को मंजू बेसरा खेत में धान की रोपनी के लिए गए थे. तभी उन्हें एक विषैले सांप ने डंस लिया. घटना के बाद परिजन उन्हें प्राथमिक उपचार के बजाय पहले गांव के ही एक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक करवाने ले गए.

हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मंजू बेसरा का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ कुमार मृगेश बताया कि यदि झाड़फूंक में समय बर्बाद नहीं किया गया होता और मरीज को समय पर अस्पताल लाया गया होता, तो उसकी जान बचायी जा सकती थी.

विष के असर से शरीर पूरी तरह प्रभावित हो चुका था. घटना की जानकारी मिलने पर सीएचसी भवानीपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार उपरोझिया भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश जैसी गंभीर घटनाओं में किसी भी झाड़फूंक या तांत्रिक के चक्कर में न पड़ें और मरीज को तुरंत अस्पताल लाएं.

उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्पदंश के इलाज की समुचित सुविधा उपलब्ध है. मौत की खबर से गांव में शोक की लहर फैल गई है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SIWANMore posts in SIWAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *