Press "Enter" to skip to content

एक ही आदमी दो-दो जगहों से उठा रहा वेतन

सिवान डाक विभाग में बड़ी लापरवाही और अनियमितता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सिवान शहर के आनंद नगर निवासी मनोज कुमार सिन्हा ने डाक निरीक्षक को आवेदन देकर प्रतापपुर शाखा डाकघर में तैनात डाकपाल राकेश कुमार यादव के खिलाफ जांच की मांग की है.

आवेदन के अनुसार, राकेश कुमार यादव पिछले कई वर्षों से प्रतापपुर शाखा डाकघर में अनुपस्थित हैं. बताया गया है कि, बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे नई दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, इसके बावजूद वे डाक विभाग से नियमित वेतन प्राप्त कर रहे हैं.

मनोज सिन्हा ने आरोप लगाया है कि, प्रतापपुर डाकघर के सभी आवश्यक अभिलेख जैसे कि दैनिक लेखा आदि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अपडेट किए जा रहे हैं, जिससे सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं. उनका कहना है कि, यदि इन अभिलेखों की जांच की जाए, तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है.

इस पूरे प्रकरण से यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि, डाक विभाग में आंतरिक निगरानी प्रणाली बेहद कमजोर है. यदि कोई कर्मी वर्षों तक कार्यालय से अनुपस्थित रहकर भी वेतन प्राप्त कर सकता है, तो यह न केवल सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग है, बल्कि ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों के साथ भी अन्याय है.

जब इस मामले को लेकर डाक निरीक्षक उमंग जैन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने केवल यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “जांच चल रही है”.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SIWANMore posts in SIWAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *