Press "Enter" to skip to content

मॉल से तार काटकर बेचने वाला युवक पकड़ा गया

सीतामढ़ी शहर के सिनेमा रोड स्थित एक मॉल से कॉपर का तार काटकर बेचने का आरोप लगाते हुए कर्मियों ने एक युवक को स्टेशन रोड से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. आरोपी युवक का पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के मुहचट्टी नीवासी स्व मोहरम साह का पुत्र दिलकश साह के रूप में की गई है.

मॉल के प्रबंधक सन्नी कुमार शर्मा ने बताया कि 29 जून 25 को मॉल के पीछे रखे गए कॉपर की तार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया. इसकी खोज करने पर पता चला कि 29 जून 25 की सुबह 5.45 बजे एक युवक को कॉपर का तार काटकर अपने साथ ले जाता देखा गया.

कुछ लोगों ने बताया कि कि वह स्टेशन रोड में ज्यादातर दिन के समय रहता है. मंगलवार की दोपहर में कुछ लोगों के साथ स्टेशन रोड पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज में दिखे युवक का मिलान कर परिसर से एक युवक को पकड़ा गया. बाद में पकड़े गये युवक को नगर थाने पुलिस को सौंप दिया गया.

थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मॉल प्रबंधक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.आवश्यक कानूनी कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *