Press "Enter" to skip to content

खुले में कचरा फेंकने वाले सावधान! अब देना होगा जुर्माना

पटना में अगर आपने खुले में कचरा फेंका तो आपकी खैर नहीं! जी हां, अब से पटना में खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों से 500 से 5000 रुपये तक का जुर्माना बसूलने की तैयारी हुई है. जानकारी के अनुसार पटना नगर निगम ने 1 जुलाई से “स्वच्छता पखवाड़ा” की शुरुआत की है.

निर्णय लिया गया है कि शहर की सुंदरता बिगाड़ने वाले व्यक्ति और संस्थाओं की पहचान की जाएगी. इसके बाद उनका नाम पटना नगर निगम द्वारा ‘ब्लैक लिस्ट’ में दर्ज किया जाएगा और उनके उपर आर्थिक दंड लगाए जाएंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए 15 जुलाई तक यह पखवाड़ा चलेगा. इस दौरान जीवीपी (साफ किए गए कूड़ा स्थल) पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे. निगम द्वारा सभी 75 वार्डों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. पटना नगर निगम शहर वासियों को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाएगी. इस दौरान वह शहर को स्वच्छ रखने की शपथ लेगें. निगरानी समिति लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेगी. 

पटना नगर निगम स्वच्छता पखवाड़े में वार्ड पार्षद, सफाई कर्मियों और आम लोगों के सहयोग के साथ शहर के 19 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस दौरान आम लोगों को शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

सिर्फ इतना ही नहीं, शहर को गंदा करने वालों की भी पहचान की जाएगी. बता दें इस महीने स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 का रिजल्ट आएगा. 22 जुलाई तक देशभर के स्वच्छ शहरों की रेटिंग जारी होने की संभावना है.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *