Press "Enter" to skip to content

हाई स्पीड बोलेरो ने बुजुर्ग को कुचला, एनएच पर बवाल

बिहार के नालंदा जिले में तेज रफ्तार बोलेरो ने बुजुर्ग को कुचल दिया. मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के पास नेशनल हाईवे-30 पर घटित हुई. बुजुर्ग की पहचान रामचंद्र महतो (68 वर्ष) के रूप में हुई. वह दूध पहुंचाकर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो हरनौत की ओर से तेज गति में आ रही थी और अचानक साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. इधर, बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. आक्रोश में आकर शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि, जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह एक चौराहा है और वहां स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था नहीं होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं.

सूचना पाकर हरनौत थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि, बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *