भू-जल का दोहन करने एवं नगर निगम के सप्लाई वाले पाइपलाइन में मोटर का कनेक्शन जोड़ पानी की बर्बादी करने वाले के खिलाफ नगर निगम का एक्शन शुरू हो गया है. ताकि, पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिले.

जलापूर्ति शाखा के कर्मचारी अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम के साथ रामदयालु रोड, अतरदह सहित कई जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान नल-जल योजना से अवैध रूप से मोटर जोड़कर पानी का दुरुपयोग कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.



जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कुछ लोग निगम द्वारा दिये गये घरेलू नल कनेक्शन में मोटर लगाकर बड़ी मात्रा में पानी भर रहे थे, जिससे आम नागरिकों तक पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी. यह न केवल पानी की बर्बादी है, बल्कि अन्य उपभोक्ताओं के जल अधिकारों का भी उल्लंघन है.



अभियान के दौरान रामदयालु रोड स्थित एक स्थान से एक अवैध मोटर जब्त की गयी. इसके अलावा, अतरदह रोड स्थित दास टोला कब्रिस्तान के पीछे एक घर से भी इसी तरह की अनाधिकृत मोटर मिला, जिसे नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया है. निगम प्रशासन ने ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.


नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक जल स्रोतों का अवैध दोहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. निगम की यह पहल जल संसाधनों की सुरक्षा और न्यायसंगत वितरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.






















Be First to Comment