Press "Enter" to skip to content

बिहार में राजद नेता पर फायरिंग

बिहार के बक्सर जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब राजद नेता और अधिवक्ता ददन आजाद पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना बुधवार देर शाम बगेन थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवर-मणियां नहर रोड की है.

ददन आजाद अपनी बहन के घर से लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने रास्ता रोककर उन्हें गोली मार दी. परिजनों के मुताबिक, अपराधियों ने नहर के किनारे मिट्टी गिराने वाली ट्रॉली से पहले ही रास्ता जाम कर रखा था. जैसे ही ददन आजाद वहां पहुंचे, उन्हें रोकने की कोशिश की गई.

जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो अपराधियों ने सीधे गोली चला दी, जो उनकी कमर के ऊपर लगी. फौरन उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला लूट की कोशिश का लगता है. उन्होंने कहा कि गोली कमर के पास लगी है और फिलहाल खतरे से बाहर हैं. अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है.

राजद नेता पर हुए हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. ददन आजाद एक सामाजिक और मिलनसार नेता माने जाते हैं, जो आम लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. घटना से स्थानीय लोग हैरान और नाराज़ हैं। लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *