Press "Enter" to skip to content

पटाखे फोड़ते पहुंची बारात, जयमाला में दूल्हे ने दिखाए नखरे, बाद में दुल्हन ने भी ठेंगा दिखा दिया, माहौल देख सटक निकले बाराती

बिहार राज्य में दरभंगा जिले के बेनीपुर में बहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच हुए विवाद में शादी टल जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में दूल्हा सहित चार लोग तीन दिनों से बंधक बने हुए हैं. पुलिस की पहल वहां नाकाफी साबित हो रही है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार सदर प्रखंड अंतर्गत शीशोडीह पंचायत के जागेश्वर चौपाल के पुत्र संजीत चौपाल की शादी बेनीपुर प्रखंड के एक गांव में तय हुई. तय कार्यक्रम के तहत सोमवार की रात वर पक्ष बरात लेकर वधू पक्ष के यहां पहुंचे.

हंसी-खुशी के बीच देर रात तक पटाखे फूटते रहे. जयमाला की रस्म प्रारंभ हुई तो लड़की ने दूल्हे को माला पहना दिया, लेकिन दूल्हे ने दुल्हन को माला पहनाने से इनकार कर दिया. दूल्हे ने लड़की बदल लिये जाने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया.

लोगों के मान-मनौव्वल के बीच जब दूल्हा शादी के लिए तैयार हुआ तो दुल्हन ने ही लड़का के चरित्र पर सवाल उठाते हुए शादी से इनकार कर दिया. फलत: सभी बरात देर रात चुपके-चुपके वहां से खिसक गये.

इस बीच लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का सहित चार लोगों को बंधक बना लिया. खर्च हुए चार लाख रुपये की मांग करने लगे. इसके दो दिन बीत जाने के बावजूद मामला नहीं सुलझ सका. समाचार लिखे जाने तक दूल्हा समेत चार लोग बंधक बने हुए थे.

स्थानीय लोगों के अनुसार सामाजिक पहल पर ढाई-तीन लाख रुपए जमा करने को वर पक्ष वालों से कहा गया, जो जमा नहीं किया गया है. इस कारण दूल्हा सहित चार लोग बंधक बने हुए हैं. वैसे इसे लेकर मंगलवार को ही लड़का पक्ष द्वारा 112 पर फोन किए जाने के बाद पुलिस वहां पहुंची. सामाजिक स्तर पर मामले को निबटाने की सलाह दी.

थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस वहां गयी तो सामाजिक पहल पर मामला खत्म करने की बात बतायी गयी थी. कुछ देर पूर्व पुनः सूचना मिली है. पुलिस को भेज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *