Press "Enter" to skip to content

बंगाल की फायरब्रांड नेता ने ओडिशा के पूर्व सांसद से गुपचुप रचायी शादी

तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा ने विवाह कर लिया है. उन्होंने ओडिशा के पूर्व सांसद से गुपचुप शादी रचायी है. दोनों का विवाह कथित तौर पर जर्मनी में 3 मई 2025 को संपन्न हुआ.

महुआ और पिनाकी दोनों ने इस विवाह समारोह को बेहद गुप्त रखा. अब जाकर मीडिया में यह खबर आयी है. इंडिया टुडे के मुताबिक, बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा ने विदेश में शादी की.

विवाह समारोह बेहद निजी कार्यक्रम था. पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर महुआ मोईत्रा लगातार 2 बार लोकसभा के लिए चुनी गयीं हैं. टीएमसी और बीजेडी के इन दोनों राजनीतिक नेताओं के लिए यह जीवन की नयी शुरुआत है.

राजनीतिक विचारधारा के टकराव के बावजूद पिनाकी मिश्रा और महुआ मोईत्रा के बीच नजदीकियों की चर्चा पहले भी मीडिया में आयी थी. उनकी एक तस्वीर मीडिया में आयी है, जिसमें पिनाकी और महुआ दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. महुआ ने पिनाकी का हाथ थाम रखा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ODISHAMore posts in ODISHA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST BENGALMore posts in WEST BENGAL »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *