Press "Enter" to skip to content

बंद कमरे में बार बालाओं संग बर्थडे पार्टी के बहाने छलक रहा था जाम

बिहार के नालंदा जिले में जन्मदिन की पार्टी के नाम पर चल रही अश्लील डांस और शराब की पार्टी का भंडाफोड़ हुआ है. घटना बिहारशरीफ नगर क्षेत्र के सीढ़ी गली की है, जहां देर रात तेज डीजे की आवाज और हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची. छापेमारी के दौरान मौके से सात नशे में धुत युवक गिरफ्तार किए गए, जबकि बार बालाएं पुलिस को देख मौके से फरार हो गईं.

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक के अनुसार, बबलू कुमार वर्मा के मकान में तेज डीजे बज रहा था. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां जन्मदिन की पार्टी के बहाने डांस पार्टी चल रही थी, जिसमें बार बालाएं अश्लील गानों पर ठुमके लगा रही थीं और युवक शराब के नशे में झूम रहे थे. मौके से चार टेट्रा पैक शराब बरामद की गई. साथ ही DJ को जब्त कर मकान को पूरी तरह सील कर दिया गया है.

पुलिस की अचानक दबिश से महफिल में अफरातफरी मच गई. कई लोग भागते समय गिरकर घायल हो गए. बार बालाएं पुलिस को आते देख मौके से निकल भागीं. भीड़भाड़ और अराजक माहौल के बीच सुरक्षाकर्मियों ने संयम से कार्रवाई की और माहौल को नियंत्रण में लिया.

पुलिस ने मौके से राजवीर कुमार, शिवम कुमार, जॉनसन कुमार, तनवीर मलिक उर्फ तनवीर इकबाल, आशीष कुमार, पीयूष कुमार वर्मा, और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है. ये सभी नशे की हालत में अश्लील डांस में शामिल थे. पुलिस ने बताया कि इनमें कुछ छात्र और स्थानीय युवक हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *