Press "Enter" to skip to content

अवैध संबंध बनाने वाली प्रेमिका ने हत्या कर शव को दीवार में चुनवा दिया

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है. एक 31 वर्षीय लेबर कॉन्ट्रैक्टर सद्दाम नदाफ की हत्या कर दी गई और उसका शव दक्षिण दिनाजपुर जिले के टपन इलाके में एक मकान की दीवार में चुनवा दिया गया.

इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब पुलिस पूछताछ के दौरान मृतक की कथित प्रेमिका और रिश्तेदार मौमिता हसन ने जुर्म कबूल कर लिया.
सद्दाम नदाफ, मालदा के इंग्लिश बाजार का निवासी था और वह मजदूरों को दूसरे राज्यों में भेजने का कार्य करता था.

18 मई की रात वह अपने ऑफिस से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. कई दिन तक कोई सुराग न मिलने के बाद उसकी पत्नी नसरीन खातून ने 23 मई को पुखुरिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और सद्दाम के रिश्तेदार रहमान नदाफ और मौमिता हसन पर अपहरण का संदेह जताया.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मौमिता और सद्दाम के बीच न केवल व्यापारिक साझेदारी थी, बल्कि दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे. लगातार पूछताछ में आखिरकार मौमिता ने हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि उसने अपने मायके स्थित घर में सद्दाम की हत्या कर शव को दीवार में प्लास्टर कर छिपा दिया.

पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग, आर्थिक लेन-देन और ब्लैकमेलिंग जैसे कई कारण सामने आ रहे हैं.

पुलिस टीम टपन पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दीवार को तोड़कर शव को बाहर निकाला गया. शव पूरी तरह सड़ चुका था और उसे प्लास्टर कर छिपाया गया था. मौमिता ने मीडिया के सामने स्वीकार किया कि सद्दाम उसे ब्लैकमेल कर रहा था, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था.

मृतक की पत्नी नसरीन ने कहा कि हत्या में मौमिता अकेली नहीं है, इसमें और लोग भी शामिल हैं. उन्होंने सभी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. पुलिस ने मौमिता और उसके पति रहमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST BENGALMore posts in WEST BENGAL »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *