Press "Enter" to skip to content

बच्चे के प्रयास के बाद भी पांच बच्चों की मां की चली गई जान

रूपौली के मोहनपुर थानाक्षेत्र के नया टोपरा गांव में बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पूनम देवी 41 वर्ष पति शंभू मंडल के रूप में हुई.

सूचना पाकर मोहनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया. घटना के बारे में बताया गया कि रात्रि आंधी आने के बाद सुबह पूनम देवी अपने पूजा घर में जाने के क्रम मे एकाएक टीन में स्पर्श हो जाने से बिजली करंट की चपेट में आ गयी.

घर के बच्चे ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी चपेट मे आ गया. किसी तरह बच्चे ने वहां से निकलकर पड़ोस मे शोर मचाया. तब तक महिला की मौके पर मौत हो गयी.

महिला के पांच बच्चे हैं. घटना को लेकर मुखिया उषा देवी, पूर्व मुखिया अनिल सिंह सहित ग्रामीणों ने दुख व्यक्त किया है. साथ ही सरकार से मुआवजे की मांग की है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *