Press "Enter" to skip to content

छात्रों व किसानों के बीच ज्ञान का किया गया आदान-प्रदान

पूसा स्थित डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित एमएससी कृषि प्रसार शिक्षा के छात्रों ने गांव में किसान स्थल का दौरा किया. कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के छोटे और सीमांत किसानों की समस्याओं और आवश्यकताओं का मूल्यांकन करना था. ताकि उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके.

यह दौरा डॉ. विनिता सत्यपथी के समन्वयन में हुआ. जिसमें छात्रों और किसानों के बीच एक बेहतर समझ और सहयोग स्थापित किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के सहयोग से संचालित कृषि ज्ञान वाहन की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया.

कृषि विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों ने इस ज्ञान वाहन के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, जलवायु परिवर्तन से बचाव, मृदा स्वास्थ्य, और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया. कृषि ज्ञान वाहन जो एक अभिनव पहल है.

विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में किसानों को कृषि ज्ञान और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है. अब तक इस पहल ने कई गांवों का दौरा किया है. किसानों को नई कृषि तकनीकों, बीज चयन, फसल सुरक्षा, और वैकल्पिक कृषि व्यवसायों के बारे में जानकारी दी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *