बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर शहर के वरिष्ठ एवं चर्चित कलाकार डॉ. मुकेश सोना को राजस्थान की संस्था की ओर से सम्मानित किया गया है।

“दी फेमस पर्सनालिटीज ग्रैंड आर्ट अवार्ड 2025″ कलाकुंज फाउंडेशन, भिवाड़ी, राजस्थान” की ओर से आयोजित “विश्वस्तरीय कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में “प्लैटिनम अवार्ड” (विजेता पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है।



पूरे विश्व भर से इस प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में कलाकार शामिल थे और यह अतिशय गर्व का विषय है कि मुजफ्फरपुर को पुनः विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में इस प्रमुख सम्मान से सम्मानित किया गया है।



मुकेश सोना को यह सम्मान निश्चय ही पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। चित्रकार डॉ. मुकेश सोना ने संस्था के संस्थापक, निदेशक श्रीमती रजनी शर्मा एवं निर्णायक मंडल सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है।
































Be First to Comment