Press "Enter" to skip to content

मंडी में सब्जी बेचकर साइकिल से जा रहा था घर, रास्ते में पिकअप ने मार दी ठोकर

समस्तीपुर में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर रोड के पिपरपांती के पास अनियंत्रित मैजिक पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. एक को घटना स्थल के पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं दूसरे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती जख्मी की मौत हो गई. मृतक की पहचान मधेयपुर पश्चिम टोला निवासी स्व. जगदीश राय के पुत्र परमानंद राय (45) के रूप में की गई. निजी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की पहचान उसी गांव के वार्ड 11 निवासी स्व. सागर राय के पुत्र अनिल राय के रूप में की गई है.

मृतक के भाई सुरेश राय ने बताया कि वह मंडी में सब्जी बेचने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. उनके साथ दूसरी साइकिल पर गांव के ही अनिल राय भी आगे चल रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक पिकअप ने परमानंद राय को ठोकर मारते हुए अनिल राय को भी ठोकर मार दिया.

ज्इससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के दौरान परमानंद राय की मौत हो गई. जबकि अनिल राय उर्फ कारी राय निजी अस्पताल में इलाजरत हैं. घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इधर, मैजिक व उसके ड्राइवर को भी लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि मृतक को एक लड़का तीन लड़की है. सिर से पिता का साया उठ जाने से सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *