Press "Enter" to skip to content

शादी की खुशियां मातम में बदली

बिहार के बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई. बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो कार गरहथा पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

इस दर्दनाक हादसे में दूल्हे के दोस्त मोनू बिंद (22) और उसकी भांजी राधिका कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसा रात करीब 11 बजे एनएच-922 पर हुआ. स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह कई मीटर दूर जाकर गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार लोग सीटों के बीच फंस गए, जिससे उन्हें निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी.

मृतक और घायल सभी लोग भरियार निवासी संजय बिंद की बारात में शामिल होकर लौट रहे थे. शादी ब्रह्मपुर के एक मैरेज हॉल में आरा की रेणु कुमारी से हुई थी. हादसे के वक्त दूल्हे के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार स्कार्पियो से घर लौट रहे थे.

मृतकों की पहचान भरियार के रहने वाले मोनू बिंद और बिहिया की रहने वाली सुमित बिंद की पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुई है. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किस कारण हुआ.

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *