बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब तस्कर तस्करी से बाज नहीं आ रहे है और हर दिन नए-नए तरकीब अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे है। शराब तस्करी में महिलाएं भी पीछे नहीं है और पश्चिम बंगाल से बिहार शराब लाने का काम कर रही है।

कटिहार में महिलाएं शराब तस्करी में शामिल हैं। उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए छह महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जो अपने शरीर पर बांधकर शराब ला रही थीं। उनके पास से 38 लीटर विदेशी शराब और 21 लीटर बीयर बरामद की गई है।



सभी महिलाएं नगर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी की रहने वाली हैं। उत्पाद विभाग ने बताया की 6 महिला तस्करो में पूनम देवी,सविता देवी, लखिया देवी, राजमुनि देवी, सविता देवी और नाजो देवी है।



सभी महिलाएं नगर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी की रहने वाली है। इस महिला तस्कर के पास से 38 लीटर विदेशी शराब और 21 लीटर बीयर बरामद किया है।


Be First to Comment