Press "Enter" to skip to content

इस माह पटना वापसी होगी लालू यादव की

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य मेंं काफी सुधार हुआ है और सोमवार को ही उन्हें दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल चुकी है। अभी वे नई दिल्ली में ही अपनी सांसद पुत्री मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे।

मई के पहले सप्ताह में लालू यादव पटना लौट सकते हैं। परिवार चाहता है कि पटना वापसी से पहले सिंगापुर के वे चिकित्सक भी रूटीन चेक-अप कर लें, जिन्होंने लालू का किडनी प्रत्यारोपण किया था। तीन से पांच के बीच चेकअप की संभावना है।

मार्च अंत में ही लालू का ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ गया था और देह पर एक-दो फोड़े भी हो गए थे। इस कारण वे बुखार से भी पीड़ित थे।

पहले उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से वे दो अप्रैल को एम्स स्थानांतरित कर दिए गए।

लालू को कई तरह की बीमारियां हैं। उनमें हृदय रोग और किडनी को लेकर अधिक संवेदनशीलता रहती है। 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी प्रत्यारोपण हुआ था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *