बिहार का मौसम बेहद सख्त हो चुका है। मार्च महीने में शुरू हुई गर्मी के तेवर अब बढ़ गए हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन महीने भीषण गर्मी रह सकती है।

इस बार लू की मार पहले से अधिक देखने को मिल सकती है। कई जिलों में हीट-वेब का असर अन्य जिलों से अधिक समय तक रहने की संभावना है।

इस बीच मौसम विभाग ने प्री-मानसून की बारिश को लेकर भी जानकारी दी है। जबकि कुछ जिलों में मौसम करवट भी ले सकता है।


IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल से जून तक झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। इसबार लू की मार लोगों को अधिक सताएगी।

वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि अप्रैल महीने में प्री-मानसून की बारिश सामान्य से कम ही रहेगी। यानी गर्मी से अधिक राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Be First to Comment