दरभंगा सोना लूटकांड की जांच के दौरान बेगूसराय जिले में बड़ा हादसा हो गया. नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक हुए बम विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया.

इस धमाके में एसटीएफ के जवानों समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा लूटकांड से जुड़ा सोना वृंदावन गांव में कहीं छिपाकर रखा गया है. इसी आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही थी.



संदिग्ध जगह पर खुदाई का काम चल रहा था. जैसे ही पुलिस टीम जमीन की खुदाई कर रही थी, अचानक वहां दबा हुआ बम फट गया.


धमाका इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग दहशत में आ गए और पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए संभल नहीं पाए.


















Be First to Comment