नालंदा की घटना दुखद है. लेकिन सरकार ने भी मामले में तुरंत एक्शन लिया. वहां के एसएचओ और 4 सिपाही को सस्पेंड किया गया. 4 घंटे के अंदर मुआवजे की राशि उनके अकाउंट में चली गई. प्रधानमंत्री ने भी अपने कोष से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया है. घटना की जांच चल रही है.’

यह बात मंत्री दिलीप जायसवाल ने कही. मंगलवार को नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. लेकिन अचानक इस दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी हो गए थे.

इस मामले की जांच में शुरुआती तौर पर गंभीर लापरवाही सामने आई थी. डीजी ऑपरेशन और स्पेशल ब्रांच कुंदन कृष्णन ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और साफ कहा था कि भीड़ को संभालने में बड़ी चूक हुई है. ऐसे में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए.



जांच के दौरान यह सामने आया कि मंदिर परिसर के अंदर अव्यवस्थित तरीके से दुकानें लगा दी गई थीं. इससे आने-जाने का रास्ता काफी संकरा हो गया था. जब अचानक भीड़ बढ़ी और भगदड़ मची, तो लोगों को बाहर निकलने का सही रास्ता नहीं मिला. यही वजह रही कि हालात तेजी से बिगड़ गए और कई लोग इसकी चपेट में आ गए.



बीजेपी की ओर से सीएम नीतीश कुमार को 2026 में ही फिनिश कर देने के सवाल पर कहा, 2025 से 2030 ही नहीं बल्कि इससे आगे भी सीएम नीतीश कुमार के निर्देशन में ही बिहार की सरकार चलेगी.





















Be First to Comment