बिहार बोर्ड 10वीं में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया है. उन्हें 500 में से 492 मार्क्स मिले हैं. 98.4 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पुष्पांजलि ने रैंक 1 प्राप्त किया है.

इस स्कूल के तीन छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. इस स्कूल से 3 स्टूडेंट का नाम टॉप 10 में शामिल है. पुष्पांजलि कुमारी के अलावा अभिनव कुमार और सुरभि सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है.



सिमुलतला आवासीय विद्यालय से सेशन 2022-23 के बाद कोई टॉप रैंक पर नहीं था. साल 2015 में इस स्कूल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं. उस साल पूरे बिहार में टॉप 10 की लिस्ट में कुल 31 छात्रों के नाम आए थे, जिनमें से 30 छात्र अकेले सिमुलतला स्कूल के थे. उसी साल यहां के छात्र नीरज रंजन और कुणाल जिज्ञासु ने 500 में से 487 अंक हासिल करके पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया था.


सिमुलतला आवासीय विद्यालय पहले भी कई बार बिहार बोर्ड के टॉपर्स देने के लिए जाना जाता रहा है. हर साल यहां के छात्रों का प्रदर्शन चर्चा में रहता है. इस साल भी तीन छात्रों के टॉप 10 में आने से एक बार फिर यह स्कूल सुर्खियों में आ गया है.
























Be First to Comment