बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा से जेडीयू विधायक Anant Singh सोमवार को पटना के बेऊर जेल से रिहा हो गए। उन्हें हाल ही में Patna High Court से दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत मिली थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी।

रिहाई के दौरान बेऊर जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। समर्थकों ने नारेबाजी की,फूलों की बारिश कर स्वागत किया,माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। हालांकि, इस दौरान Anant Singh ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।



जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह सीधे अपने सरकारी आवास पहुंचे, जहां पहले से मौजूद समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अक्टूबर 2025 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी।



इस मामले में Anant Singh को आरोपी बनाया गया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। खास बात यह रही कि उन्होंने जेल में रहते हुए ही चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।















Be First to Comment