पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. कई बैलेट पेपर पर वोटरों ने उम्मीदवारों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी थीं. इतना ही नहीं, कई पदों के लिए डाले गये बैलेट पेपर में सभी उम्मीदवारों के नाम ऊपर से नीचे तक काट दिए गए थे.

काउंटिंग में लगे कर्मियों ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में ऐसे बैलेट पेपर मिले, जिन पर अभद्र टिप्पणियां दर्ज थीं. कुछ बैलेट पेपर पर चुनाव प्रक्रिया और छात्र राजनीति को लेकर भी नाराजगी जताई गई थी. अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के बैलेट पेपर को अमान्य घोषित किया गया.



अध्यक्ष पद के लिए 7658 वोट पड़े, उनमें से 7343 वैलिड हुए और 315 रद्द किए गए. जबकि जेनरल सेक्रेटरी में 7688 में 7178 बैलेट पेपर को वैलिड किया गया. इनमें 510 बैलेट पेपर को रद्द किया गया. काउंटिंग सेंटर पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में इस तरह की घटनाएं पहले बहुत कम देखने को मिली थीं.



पहली बार इस स्तर पर बैलेट पेपर पर टिप्पणियां लिखी हुई मिली हैं. कई बैलेट पेपर में किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं दिया गया, बल्कि सभी नाम काट दिए गए थे. एक कर्मी ने बताया कि अपशब्द भी लिखे हुए थे. लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पर औपचारिक टिप्पणी नहीं की है.














Be First to Comment