Press "Enter" to skip to content

सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी मंजू सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने को अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी स्व.मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित स्व. मंजू सिन्हा स्मृति पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्व. मंजू सिन्हा को सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

वे समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के प्रति समर्पित थीं और महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा कार्यरत रहीं। मुख्यमंत्री हर वर्ष उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

स्वर्गीय मंजू सिन्हा न केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धर्मपत्नी थीं, बल्कि वे एक समाजसेवी के रूप में भी काफी सक्रिय थीं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए कई प्रयास किए। उनकी स्मृति में निर्मित स्व. मंजू सिन्हा स्मृति पार्क सामाजिक उत्थान के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *