बिहार के रोहतास जिले में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। बिक्रमगंज प्रखंड के मठिया गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल हुए पांच लोगों की अलग-अलग स्थानों पर मौत हो गई।

कुछ ही दिनों के भीतर हुई इन मौतों से ग्रामीणों में भय और तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई हैं। पुलिस और प्रशासन अब पोस्टमॉर्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मौतों की असली वजह स्पष्ट हो सके।



इस मामले में जिन लोगों की जान गई, उनमें शामिल हैं: मठिया गांव निवासी लल्लू सिंह (दूल्हे के भाई)
बड़की सबदला गांव (नासरीगंज थाना क्षेत्र) के 32 वर्षीय अभिजीत सिंह, गरहथा गांव (भोजपुर जिला, हसन बाजार थाना क्षेत्र) के 34 वर्षीय राहुल कुमार
अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के दो बावर्ची, जो समारोह में खाना बनाने आए थे। सभी लोग तिलक समारोह में मौजूद थे। हालांकि उनकी मौतें अलग-अलग जगहों पर हुईं।























Be First to Comment