Press "Enter" to skip to content

छात्रों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरी

बिहार के दरभंगा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरी। हालांकि, परीक्षार्थी मौत के मुंह से बाल-बाल बच गए।

चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एमएमटीएम कॉलेज परिसर के पास की है। केवटी प्रखंड के हनुमान नगर दूधिया गांव से करीब 10-12 छात्र-छात्राएं स्कॉर्पियो रिजर्व कर द्वितीय पाली की परीक्षा देने केंद्र जा रहे थे।

कॉलेज के समीप अचानक गाड़ी फिसल गई और कीचड़ व पानी से भरे गहरे तालाब में समा गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह डूब गई, और चीख-पुकार मच गई। लेकिन पानी में डूबने से पहले ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

जैसे ही गाड़ी तालाब में गिरी, आसपास के लोग बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने चालक समेत सभी छात्र-छात्राओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।

वार्ड पार्षद मुकेश कुमार महासेठ ने तुरंत यूनिवर्सिटी थाना और नगर निगम को सूचित किया।नगर निगम के कर्मचारी बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद डूबी हुई स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *