Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होंगे चार वाहन, रहेगा एडवांस हाईटेक फीचर्स

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जल्द ही लग्जरी कार रेंज रोवर में सफर करते हुए दिखाई देंगे। यह गाड़ी पूरी तरह बुलेटप्रूफ और एडवांस हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी।

मुख्यमंत्री के काफिले में कुल चार गाड़ियां शामिल की जाएंगी। हुंडई और टाटा सफारी के बाद अब रेंज रोवर
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक हुंडई आयोनिक में सफर करते रहे हैं।

पटना के बाहर लंबी यात्राओं के लिए वे टाटा सफारी का इस्तेमाल करते थे। यह गाड़ी भी बुलेटप्रूफ है, लेकिन सुरक्षा कारणों और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब रेंज रोवर खरीदी जा रही है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रेंज रोवर दुनिया की सबसे सुरक्षित और हाई-टेक कारों में शामिल है। इसमें बुलेटप्रूफ सुरक्षा के साथ कई एडवांस फीचर्स होंगे, जो बड़े नेता लंबे सफर और हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट के लिए इस्तेमाल करते हैं।

बिहार सरकार की ओर से चार गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए उठाया जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *