Press "Enter" to skip to content

घने कोहरे ने बढ़ाई टेंशन, सर्दी के मौसम में सिमट गया है जनजीवन

बिहार में ठंड और कोहरे का असर फिलहाल बरकरार है। सुबह और शाम की कनकनी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर में निकल रही धूप से थोड़ी राहत जरूर महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए राज्य के कुछ जिलों में Dense Fog Alert जारी किया है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।

इन सभी जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है। कोहरे की वजह से सुबह और शाम के समय Visibility Low रहने की आशंका है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में सुबह और शाम के वक्त ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है।

हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, Bright Sunshine निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कई जिलों में पारा 24 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि इससे पहले यह 20 डिग्री से नीचे बना हुआ था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *