बिहार में ठंड ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के बड़े हिस्से को शीतलहर की चपेट में ले लिया है. IMD ने सोमवार को पूरे राज्य के लिए कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

11 जिलों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि कई जिलों में पारा 6 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया. IMD का कहना है कि अगले 10 दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है और तापमान में और गिरावट आ सकती है.


पहाड़ों की बर्फबारी से बिहार में बढ़ी कंपकंपी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है.


इसका सीधा असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है. पछुआ हवा के चलते तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है और ठंड का असर और तीखा हो गया है. यही वजह है कि दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को खास राहत महसूस नहीं हो रही.




























Be First to Comment