बिहार सरकार ने एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए बिहार सरकार का कौन सा विभाग रोजगार देने के लिए वर्तमान में क्या कर रहा है, आगे क्या करेगा, इसकी तमाम संभावनाओं और विकल्पों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है.

इसके लिए हर विभाग में एक नोडल पदाधिकारी होंगे. जानकारी के मुताबिक, नोडल पदाधिकारी नई नौकरी और रोजगार के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी जुटायेंगे.


युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग ने इसे लेकर राज्य के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को लेटर लिखा है. विभागों को लिखे गए लेटर में बताया गया है कि राज्य सरकार ने 2025-2030 तक एक करोड़ नई नौकरी और रोजगार सृजन करने का लक्ष्य तय किया गया है.


इसके लिए सभी संभावनाओं और विकल्पों पर विचार करने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. ये समिति राज्य सरकार को इस दिशा में परामर्श देगी.





















Be First to Comment