Press "Enter" to skip to content

संत प्रेमानंद जी महाराज के घर में लगी आग, सेवादार के व्यवहार पर विवाद

वृंदावन के छटीकरा मार्ग पर स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट नंबर 212 में अचानक आग लग गई। आग लगने का शुरुआती कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही फ्लैट से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राहत की बात यह रही कि संत प्रेमानंद महाराज पिछले करीब एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में रह रहे हैं, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

हालांकि, इस घटना के दौरान संत के सेवादारों के व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, सेवादारों ने घटना की वीडियो बना रहे स्थानीय लोगों और कवरेज कर रहे पत्रकारों को जबरन रोकने की कोशिश की।

आरोप है कि कुछ लोगों के मोबाइल फोन भी छीन लिए गए और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की गई। सेवादारों के इस व्यवहार से स्थानीय ब्रजवासियों में नाराजगी देखी जा रही है।

लोगों का कहना है कि संकट के समय जब लोग मदद के लिए पहुंचे थे, तब सेवादारों को संयम और सहयोग दिखाना चाहिए था। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सेवादारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *