Press "Enter" to skip to content

बीड़ी श्रमिकों को वैकल्पिक रोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

सरायरंजन : प्रखंड के किसनपुर युसूफ पंचायत के अल्पसंख्यक टोला में महिला बीड़ी श्रमिकों के साथ वैकल्पिक रोजगार एवं उनके बच्चों के शिक्षा सुरक्षा विषय पर बैठक हुई. इसमें अहमदपुर और खालिसपुर गांव की महिला बीड़ी श्रमिकों ने भाग लिया.

सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में गरीबी एवं भूमिहीनता की बड़ी समस्या है. इस समुदाय के बच्चे शिक्षा से वंचित हैं. जो बच्चे स्कूल में नामांकित हैं वे भी नियमित स्कूल नहीं जाते हैं. खासकर मुस्लिम बालिकाओं में शिक्षा का अभाव है. अधिकतर बच्चे बाल विवाह और बाल श्रम के शिकार हैं.

बीड़ी श्रमिकों के आजीविका और रोजगार संवर्धन के लिए कार्यरत विभा कुमारी ने मजबूत संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक संगठित होकर आजीविका की तलाश नहीं करेंगे तब तक आजीविकाहीन बने रहेंगे.

उन्होंने कहा कि महिला बीड़ी श्रमिकों को आजीविका से जोड़ने के लिए पैरवी, नई दिल्ली के सहयोग से दो टोला यथा अहमदपुर और खालिसपुर में आजीविका से जोड़ने के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जायेगा. बीड़ी श्रमिकों के सोच के आधार पर रोजगार खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है. समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में दो गांव चिन्हित किये गये हैं. जहां तीस महिलाओं को तीन माह का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जायेगा.

बैठक में किरण कुमारी, ललिता कुमारी, प्रवीण कुमार, रामप्रीत चौरसिया, माजदा खातून, उजाला खातून, हलीमा खातून, कनीज फातिमा, जेवा परवीन, सहाना खातून, गुलशन खातून, मदीना खातून, अख्तरी खातून, सैरुल मौजूद थे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *