Press "Enter" to skip to content

पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी तेज कि उड़ गए ऑटो के परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो काफी तेज रफ्तार में थी। जैसे ही ऑटो ट्रक से टकराई, वैसे ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे की असली वजह की जांच की जा रही है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *